शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये। त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥
उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव। गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिशः॥
शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

गुस्सा कहीं का उतारा कहीं
-----------------------------------
लटकाए मुँह घर हैं लौटे मियाँ
गुस्सा कहीं का उतारा कहीं।

इम्तिहान सब्र का इतना न लो
झूठे वायदे अब और गवारा नहीं।

खुद की अदालत कठघरे हो खड़े
जिरह खुद से किया करारा कभी!

गड़े मुर्दे उखाड़ते क्यूँ बार बार
हाँडी काठ की चढ़ती दुबारा नहीं।

ज़हर फिज़ा में ये कैसी घुली है
घुटता है दम क्या तुम्हारा नहीं!

अब भी तो संभलो अरे नादानों
कहर कुदरत दिखाता नज़ारा नहीं?