गुरुवार, 31 जनवरी 2019

ये दुनिया है
*********
ये दुनिया है,यहाँ बाबू
हर चीज की अपनी कीमत है।
जितना चाहे लेना चाहो
ग़र मूल्य चुकाने की हिम्मत है।।
अगर पाने की कुछ है तमन्ना
कुछ खोने को रहना तैयार।
बड़ा सहज औ सरल गणित है
मुफ़्त नहीं है कुछ भी यार।।
दो ध्रुवीय है दुनिया अपनी
दो-दो के सब जोड़े हैं।
जोड़-घटाव गुण-भाग बरोबर
ना ज़्यादा ना थोड़े हैं।।
पाता प्रेम अस्तित्व,घृणा से
झूठ बिना ना सच की पहचान।
समझे कैसे क्या ईमान है
जो जग में ना हो बेईमान।।
अच्छे-भले बने फिरते हो
अरे बुरों को दो सम्मान ।
'भला'भले हैं उनके दम से
वर्ना उनकी क्या होगी शान!!
ये दुनिया है,यहाँ पर बाबू
ये मेले लगे रहेंगे।
गुण-दोष भुला कर जी लो
कल हम तुम कहाँ रहेंगे।।

रविवार, 13 जनवरी 2019

पल पल जीते ले विश्वास

पल पल जीते ले विश्वास

*********************
ऐसी क्या मजबूरी है
हमसे क्यों यह दूरी है/
कब तक'बंकू'रहे उदास
आजा 'बाबू' मेरे पास//
है हमारा क्या कसूर
फिर हमदोनों काहे दूर/
एक हमारी यहीं अपील
हमें तो रहना है हिलमिल//






मैं तो छोता-छा 'दुग्गा' हूँ
छबका प्याला 'छुग्गा' हूँ/
कल ना छकता अभी प्लयाछ
छमझो दिल है तेले पाछ//
बछ दिनन का फेला है
ख़ता ना तेला- मेला है/
है दादा-दादी को विछवास
जीते पल-पल लेकल आछ//
आएँगे हीं अच्छे दिन
दिवछ बिताते हैं गिन गिन/
आएँगे जल्दी तेले पाछ
मत हो भैया कभी उदाछ//