बुधवार, 19 जून 2019

हुआ सो हुआ
**********
ऐ दिले नादान
तुझे हुआ क्या है?
क्यूं भटके है जहान
क्यूं फ़िक्र इतनी
भला क्या बुरा क्या है?
तू छोड़ तो सही
परवरदिगार पर
जाने अब वहीं
दुआ क्या बद्दुआ क्या है!
जो हुआ सो हुआ
भुला दे उसे
पाप क्या पुण्य क्या
किसी से अनछुआ क्या है?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें