लापता हूँ कब से
************
लापता हूँ कब से मैं
खुद को खुद का पता नहीं।
अंधे सुरंग में दौड़ रहा
जाना कहाँ यह पता नहीं।
दूर कहीं दिखती वो
रौशनी की चौंध-चकमक।
बेतहाशा भागते लोग
भाग रहा मैं भी अहमक।
पीछे छाया घुप्प अंधेरा
आकांक्षाओं के उत्ताल-तरंग।
जिंदगी हो रही तमाम
छोड़ अपने, हो रहा नि:स्संग।
लापता हूँ कब से मैं
खुद को खुद का पता नहीं।
फलाफल कर्म का हीं
और किसी की खता नहीं।
************
लापता हूँ कब से मैं
खुद को खुद का पता नहीं।
अंधे सुरंग में दौड़ रहा
जाना कहाँ यह पता नहीं।
दूर कहीं दिखती वो
रौशनी की चौंध-चकमक।
बेतहाशा भागते लोग
भाग रहा मैं भी अहमक।
पीछे छाया घुप्प अंधेरा
आकांक्षाओं के उत्ताल-तरंग।
जिंदगी हो रही तमाम
छोड़ अपने, हो रहा नि:स्संग।
लापता हूँ कब से मैं
खुद को खुद का पता नहीं।
फलाफल कर्म का हीं
और किसी की खता नहीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें