पूछा करो सवाल
************
पूछते रहे हो प्रश्न सिर्फ,सारे जहान के
खुद से भी कभी तो,पूछा करो सवाल।
ऐब ढूढना हीं हमेशा,रही शगल तुम्हारी
कुछ दिखे कि ऐसा,तूने किया कमाल।
करना कुछ कठिन है,बकना बड़ा आसान
चर्चा में बने रहने को,बेबात का बवाल।
किस्से वहीं क्या सुनें,छल गया बारंबार
विक्रम के कंधे अभी वो,जाए ना उस डाल।
भारत के महाभारत में,माया-युद्ध प्रपंच
भोलेभाले भटक भुलावे,जयजय करे निहाल।
__अशोक झा'दुलार'
************
पूछते रहे हो प्रश्न सिर्फ,सारे जहान के
खुद से भी कभी तो,पूछा करो सवाल।
ऐब ढूढना हीं हमेशा,रही शगल तुम्हारी
कुछ दिखे कि ऐसा,तूने किया कमाल।
करना कुछ कठिन है,बकना बड़ा आसान
चर्चा में बने रहने को,बेबात का बवाल।
किस्से वहीं क्या सुनें,छल गया बारंबार
विक्रम के कंधे अभी वो,जाए ना उस डाल।
भारत के महाभारत में,माया-युद्ध प्रपंच
भोलेभाले भटक भुलावे,जयजय करे निहाल।
__अशोक झा'दुलार'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें